फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रास्ते में हुई कहासुनी के बाद फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कमालपुर मरोड़ा निवासी योगेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान का पुआल ले जा रहे कुलदीप और उसके साथियों पर पीटने व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह का कहना है कि मंगलवार शाम वह गांव के रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव लधौली निवासी कुलदीप अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान का पुआल भरकर ले जा रहा था। रास्ते में दोनों में कहासुनी हो गई। कुलदीप ने फोन कर अपने गांव के लड़कों को बुला लिया। इनमें विशाल, लव, आकू, रंजीत, धोव, दिनेश, नवीन, आकाश शामिल थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे पीटा। जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। बचाने के लिए आए भाई सुरेश को भी पीटा। कोतवाल सुभाष कठेरिया ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थनापत्र के आधारपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें