मई विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। संवाद
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के मई स्थित विद्युत उपकेंद्र में शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर की बुशिंग फटने से तेल फैल गया, जिससे आग भड़क उठी।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दमकल विभाग को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। कर्मियों तत्परता के चलते ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस दौरान ताजपुर और बघैना क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
इस बिजलीघर से चार फीडर संचालित होते हैं, जिनमें दो ग्रामीण और दो नलकूप फीडर शामिल हैं। आग लगने के कारण क्षेत्र के लोगों को सुबह से कई घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
फिलहाल, बिजली निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरे ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से इलाकेवार बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है, जिससे धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि घटना में लगभग 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते बचाव के इंतजाम होने से ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया गया।