फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गलीचा फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से आग, छत गिरी

Thu, 13 Aug 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गलीचा फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के ओढ़पुरा तिराहा स्थित गणपति नगर में बुधवार की सुबह गलीचा फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में उद्यमी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गणपति नगर के रहने वाले अनुज माहेश्वरी की अनुज ट्रेनिंग कंपनी के नाम से फर्म है। घर के पास ही उनकी फैक्टरी व गोदाम है, जहां पैरदान बनते हैं। सुबह करीब 11:45 पुरानी फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से सूत के बंडलों ने आग पकड़ ली। जब तक कर्मचारियों को जानकारी हो पाती आग फैल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं।
कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई बंद की और मालिक को सूचना दी। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। सूचना के 15 मिनट बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने की प्रयास शुरू किया। चार हजार लीटर के दो फायर टेंडर घटना स्थल पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस के अलावा अनुज माहेश्वरी के शुभ चिंतक भी फैक्टरी पहुंच गए। यहां काफी संख्या में लोग जमा थे।
विज्ञापन

आग की तपिश के कारण लोहे के गाडर झुक गए और पटिया गिर गईं। गोदाम के एक हिस्से की छत भी गिर गई। हादसे में सूत के बंडल व तैयार पैरदान जलकर खाक हो गए। आग बुझने के बाद भी काफी देर तक फैक्टरी से धुआं उठता रहा। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। फैक्टरी के एक हिस्से में आग लगी थी, जिस पर समय से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें