फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल की आढ़त में शॉट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
फल मंडी स्थित आढ़त की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को अलीगढ़ रोड स्थित सब्जी मंडी में एक फल सब्जी की आढ़त में शॉट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आढ़त में खड़ी कार को आनन फानन में बाहर निकाला गया। इससे बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। मामले की मंडी सचिव यशपाल सिंह ने भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ स्थित कृषि उत्पादन मंडी में चंद्रपाल फ्रूट कंपनी के नाम से आढ़त है। रविवार की दोपहर को चंद्रपाल की आढ़त से कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा। इससे वहां खलबली मच गई। आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में आढ़त में खड़ी कार को बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्क्त के बाद तीन दमकल ने आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी की मानें तो दुकान में रखी क्रेट, सेव की पेटी आदि जलकर स्वाह हो गई। हजारों रुपये का नुकसान हो गया गया। वहीं मंडी सचिव यशपाल सिंह मामले की जानकारी की। अधीनस्थों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें