संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में लगातार कारोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। जिले में अब स्वास्थ्य कर्मी सहित 21 लोगों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कोरोना संक्रमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना संक्रमित के परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है और सेंपल लिए जाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। बागला अस्पताल में शव वाहन पर तैनात एक कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिले में चल रही सेपंलिंग के दौरान कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं।तहसील सिकंदराराऊ में एक ही परिवार के 23 वर्षीय युवक,48 वर्षीय व्यक्ति,43 वर्षीय महिला,65 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं शहर के जागेश्वर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सादाबाद क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति,नगला फत्ता निवासी 24 वर्षीय युवक, सादाबाद क्षेत्र के करैया निवासी 22 वर्षीय ,59 वर्षीय व्यक्ति मुरसान गेट, कल्यान कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, रग्धा पाठक बगीची निवासी 47 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सासनी की संजय कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय महिला सहित उनके परिवार के 48 वर्षीय व्यक्ति,26 वर्षीय युवती,26 वर्षीय युवक,67 वर्षीय महिला,22 वर्षीय युवती और 14 वर्षीय किशोर की कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। शहर के अलीगढ़ रोड बसंत बाग निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
आठ लोगों ने जीती कोरोना से जंग
रविवार को कोरोना संक्रमित के आठ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। यह सभी मरीज मुरसान के एलवन में भर्ती थे। रोहई निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति,तरफरा रोड निवासी 19 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय महिला ने कोरोना को मात दी है।वहीं 29 वर्षीय युवक निवासी भूरापीर गली नंबर चार, अईयापुर निवासी 35 वर्षीय युवक,सासनी बिजलीघर निवासी 35 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय युवक निवासी भाव्यगढ़ सही होकर अपने घर पहुंचे हैं।