खेतों में रखी बाजरा की करब और धान के पुआल में आग लग गई। जिससे सब जलकर राख हो गया। किसान का कहना है कि अब उसे पशुओं के चारे के लिए अलग से इंतजाम करना पड़ेगा, जिससे उसे दोहरा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहपऊ के गांव मकनपुर में बुधवार रात करीब 12 बजे किसान नीरेंद्र सिंह उर्फ भूरा के खेतों पर रखी सात बीघा की बाजरा की करब और करीब पांच बीघा के धान के पुआल में आग लग गई। घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग की चपेट में आकर पास ही बने बिटोरे के अलावा कुछ पेड़ भी जल गए। पीड़ित किसान ने बताया कि आग कैसे लगी, उसे इसकी जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकल की गाड़ी ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी करब और पुआल जलकर राख हो चुकी थी। किसान का कहना है कि अब उसे पशुओं के चारे के लिए अलग से इंतजाम करना पड़ेगा, जिससे उसे दोहरा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।