सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट ईदगाह परिसर में स्थित कबाड़े की दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पाया
मुरसान गेट पर ईदगाह परिसर में बनी कबाड़े की दुकान से बुधवार की रात करीब तीन बजे अचानक धुआं उठने लगा। लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पानी आदि से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना फायर ब्रिगेेड को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है। आग से कबाड़ का सामान जलकर राख हुआ है। आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया।