फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गलीचा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, छत ढही, कच्चा व तैयार माल और मशीनें जलकर राख

Thu, 23 Oct 2025 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दमकल कर्मी पांच हजार लीटर क्षमता वाले फायर टेंडर लेकर पहुंचे, लेकिन वह गली में नहीं घुस सके। पांच होज पाइप लगाकर व छोटे वाटर मिस्ट फायर टेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नवीपुर खुर्द स्थित गलीचा फैक्टरी में लगी आग से जला पड़ा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के नवीपुर खुर्द में घनी आबादी के बीचोबीच चल रही गलीचा फैक्टरी में 23 अक्तूबर की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्टरी की छत भी ढह गई। तंग गलियों की वजह से जैसे-तैसे तीन घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


नवीपुर खुर्द पथवारी मंदिर के पास तंग गली में गुलशन हैंडलूम प्रोडक्ट्स के नाम से निजामुद्दीन की फैक्टरी है, जिसमें पायदान बनाए जाते हैं। फैक्टरी में दो हॉल बने हैं और एक खुला एरिया है, जिसमें टिनशेड डले हैं। इसी टिन शेड में सूत के बंडल, सूत कातने की मशीनें व अन्य कच्चा माल रखा था। इसके बगल वाले कमरों में तैयार पायदान रखे हुए थे। 

सुबह लगभग साढ़े छह बजे पड़ोसी ने फैक्टरी के खुले एरिया से आग की लपटें व धुआं उठता देखा। उसने शोर मचाकर आग लगने की सूचना दी। आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। निजामुद्दीन का घर फैक्टरी से ही सटा है और घर में से ही फैक्टरी में आने-जाने का रास्ता है। आधा घंटे में आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से फैक्टरी व घर का सामान बाहर गली में निकाल लिया। इधर, दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

दमकल कर्मी पांच हजार लीटर क्षमता वाले फायर टेंडर लेकर पहुंचे, लेकिन वह गली में नहीं घुस सके। पांच होज पाइप लगाकर व छोटे वाटर मिस्ट फायर टेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच एक छत गिर पड़ी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दूसरी छत भी गर्म पड़कर झुक गईं। आस-पड़ोसियों ने भी सबमर्सिबल व बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सुबह करीब 10 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। 

आग लगने की सूचना मिली थी। गली तक दमकल की गाड़ियों को पहुंचाकर आग बुझाने में समय लगा। इस मामले की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। -दीपक कुमार, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें