संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मंडी समिति के सचिव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 30 फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने मंडी स्थल का निरीक्षण किया था और तभी मंडी सचिव ने इस मामले में तहरीर दी थी।
जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें संदीप, मिलन, बल्लू, दीपू, पप्पू, नीरज सैनी निवासीगण तमना गढ़ी, इलियास निवासी मोहनगंज घंटाघर, शकील निवासी इगलास अड्डा मधुगढ़ी, सहजान निवासी मधुगढ़ी, ठाकुर सिंह निवासी धोरा गरिबा इगलास रोड, राकेश निवासी अमरपुर घना, रामकुमार निवासी लहरा, सौदान सिंह निवासी चिंतापुरा, जीतू निवासी कोठी बेलनशाह, नंद किशोर निवासी नवीपुर कलां, आरिफ मलिक निवासी नगला अलगर्जी, राजू पुत्र अल्ला बख्श व राजू पुत्र गुलफान निवासीगण घंटाघर, रसिद, फईम, मौसीम, रमजानी, आविद, पप्पू, बलीम, इकबाल, मुन्ना व मुकीम निवासीगण लाला का नगला, अमर सिंह निवासी खंदारी गढ़ी, मोहन निवासी चक्की बाजार आदि शामिल हैं।
मंडी सचिव की तहरीर पर 30 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर मंडी परिसर में फुटकर में सब्जी बेचे जाने का आरोप है, जिस कारण मंडी में आम लोगों की सुबह के वक्त काफी भीड़ लग जाती है।
- मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।