फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा नगला घनी में शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया था। घटना के संबंध में एक पक्ष के नरेंद्र सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला घनी में थाने में अपने गांव के आंसू, गोविंद पुत्रगण उत्तम सिंह, राहुल दत्तकपुत्र बनी सिंह, रोहितास पुत्र विक्रम सिंह, भूदेव पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की शाम करीब सवा आठ बजे मेरा पुत्र नितिन खेत से घर वापस आ रहा था तभी गांव के पास रास्ते में गांव के नामजद मिले और मेरे पुत्र को घेर लिया। मेरे पुत्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए निकाली तो उक्त लोगों ने मेरे पुत्र से रिवॉल्वर छीनकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जो कि मेरे पुत्र के पैर मे लगा और पुत्र घायल होकर वहीं गिर गया। शोर शराबा होने पर मेरा छोटा पुत्र सचिन घटना स्थल पर पहुंच गया तो उक्त लोगों ने उसे भी पकड लिया और लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसके सिर में चोट आयी है। उक्त आरोपी रिवॉल्वर को फेंक कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें