संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को क्षेत्र के गांव भुकलारा में डेढ़ वर्ष पहले संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव निवासी सरोज देवी पुत्री रामवीर सिंह ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उसने अपनी भाभी और भाभी के मायके पक्ष के लोगों पर उसके पिता को योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने का आरोप लगाया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोतवाली पुलिस को भावना पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी भुकलारा, टीटू व धर्मेंद्र पुत्रगण दिनेश, मुन्नी देवी पत्नी दिनेश एवं दिनेश पुत्र नामालूम निवासीगण नगला ओझा थाना जलेसर जिला एटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले क्षेत्र के गांव भुकलारा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह की हत्या करके उसके शव को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में बाजरे के खेत में फेंक दिया गया था। इस हत्याकांड में हाथरस जंक्शन पुलिस ने भूपेंद्र की पत्नी भावना और उसके उसके ननदोई मुकेश कुमार को जेल भेज दिया गया था। भूपेेंद्र की बहन सरोज का आरोप था कि उसकी भाभी एवं उसके पति (भावना का ननदोई) के बीच संबंध थे। उसके पिता की हत्या भी इन लोगों ने की थी। इसके बाद दोनों ने उसके भाई को भी रास्ते से हटा दिया। दोनों हत्यारोपी अभी तक जेल में ही हैं।