संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना के चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य एवं शैक्षिक उन्नयन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय हाई स्कूल बसतोई हाथरस की विज्ञान विषय की शिक्षिका रुचि सारस्वत द्वारा कक्षा 10 की विषय विज्ञान के अध्याय हमारा पर्यावरण पर बनाए गए वीडियो का चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। इसका प्रसारण स्वयं प्रभा चैनल एवं विभागीय यू ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।