फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 30 Mar 2026 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
छापा मारकर पकड़े गए सिलिंडर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट व कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश व ज्वलनशील पदार्थ का लापरवाही से प्रयोग कर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




दोनों रिपोर्ट में कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनकी तलाश में अब पुलिस दबिश दे रही है। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह व डीएसओ ध्रुवराज यादव ने कालाबाजारी की सूचना पर महादेव नगर, सोखना में दबिश दी थी। यहां पर बिल्डिंग मेटेरियल के गोदाम में गैस का काला कारोबार चल रहा था। बिल्डिंग मेटेरियल के साथ गोदाम के बाहर राजू गैस वाले लिखा हुआ था।




टीम ने यहां से 69 सिलिंडर बरामद किए थे। इनमें कुछ खाली थे तो कुछ भरे थे। इनमें व्यावसायिक सिलिंडर भी थे। गैस रिफिल का सामान भी मिला था और सील ढक्कन भी बरामद किए गए थे। यहां से इंद्रा गैस एजेंसी के बाउचर भी मिले थे। डीएसओ ने इसके बाद इंद्रा गैस एजेंसी व उसके नगला मोठा स्थित गोदाम पर छापा मारा था।
विज्ञापन





छानबीन में घरेलू सिलिंडर 60 कम पाए गए और खाली 73 से अधिक थे। व्यावसायिक सिलिंडर 78 कम पाए गए और खाली सिलिंडर 220 कम पाए गए। वहीं छोटे घरेलू व व्यवसायिक सिलिंडरों का भी स्टॉक से मिलान नहीं हुआ। छानबीन के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कालाबाजारी करने वाले अमित पुत्र राजू व इकबाल निवासी सोखना, शकील, शरीफ के अलावा इंद्रा भारत गैस एजेंसी, आशीर्वाद वाटिका के प्रोपराइटर सौरभ सिंह, मैनेजर योगेश व गोदाम प्रभारी देवेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।





मुरसान गेट पर ईदगाह के पास एक घर में भी 12 सिलिंडर बरामद किए गए थे। यहां भी मिनी एजेंसी चल रही थी। इसमें यहां रहने वाले अजय कुमार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें