फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रितेश की हत्या में प्रधान सहित चार पर एफआईआर

Mon, 23 Mar 2026 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
। रितेश की हत्या में प्रधानी के चुनाव की रंजिश की आशंका जाहिर की जा रही है। कारण है कि मृतक के चाचा व पूर्व प्रधान ने गांव विशुनदास के वर्तमान प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तहरीर आते ही पुलिस के लिए यह मामला पेचीदा हो गया है, इसलिए हर पहलू पर बारीकी से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन







अंतिम संस्कार के बाद मृतक के चाचा कोमल सिंह परिजन व ग्रामीणों के साथ कोतवाली मुरसान पहुंचे और तहरीर दी। कोमल सिंह ने गांव प्रधान दयाल सिंह, प्रधान का बेटा श्याम सिंह, प्रधान के भाई के बेटे चंद्रवीर व हरिओम पर अपहरण व हत्या का आरोप लगाया है।



कोमल सिंह ने एफआईआर में कहा है कि प्रधानी के चुनाव के समय से ही ये लोग राजनीतिक द्वेष मानते आ रहे हैं और इसी कारण उनके भतीजे का 13 मार्च की रात को इन लोगों ने अपहरण किया और हत्या कर दी।
विज्ञापन




यह भी सामने आया है कि प्रधान पक्ष की कार खेत के आसपास देखी गई थी। चुनावी रंजिश सामने आते ही पुलिस में खलबली मच गई है। पुलिस फिलहाल जांच की बात कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले को प्रधानी की रंजिश से जोड़कर नहीं देख रही है। मूल वजह पता करने के लिए दबिश व छानबीन जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें