फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित लाइसेंसों पर उर्वरकों की बिक्री करने वालों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में अनियमितता पाए जाने के बाद निलंबित हुए लाइसेंसों पर धड़ल्ले से उर्वरकों व बीजों की बिक्री की जा रही है। कृषि विभाग की ओर से ऐसे सभी उर्वरक विक्रेताओं को चिह्नित कर लिया गया है। अब इन उर्वरकों व बीज विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है।
वहीं जिले में निलंबित लाइसेंसधारकों को उर्वरक व बीज का स्टॉक देने वाले थोक विक्रेताओं पर भी एफआईआर की जाएगी। इधर, आधा दर्जन कंपनियां जिले में प्रतिबंधित होने के बावजूद थोक व फुटकर विक्रेताओं को माल उपलब्ध करा रही हैं। इन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में निरीक्षण के दौरान विभिन्न उर्वरकों व बीज विक्रेताओं के यहां तमाम अनियमितताएं मिली थीं। इन अनियमितताओं के चलते दो दर्जन से अधिक उर्वरक व बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी। इन निलंबित विक्रेताओं की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए गए थे। वहीं थोक विक्रेताओं को इन विक्रेताओं को माल उपलब्ध न कराने के निर्देश भी दिए गए थे।
फिलहाल इन उर्वरक व बीज विक्रेताओं द्वारा जिले में किसानों को उर्वरकों व बीजों की बिक्री की जा रही है। अब ऐसे निलंबित बीज व उर्वरक विक्रेताओं को चिह्नित कर लिया गया है, जो कि लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद जिले में खाद्यान्न की बिक्री कर रहे हैं। इन बीज व उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
वहीं इन उर्वरक व बीज विक्रेताओं का उर्वरकों व बीजों की सप्लाई देने वाले थोक विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि जिले में व्यापार करने के लिए प्रतिबंधित कंपनियां भी धड़ल्ले से अपने माल की सप्लाई कर रही हैं। इन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किए जाने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला क़ृषि अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने बताया कि लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी उर्वरकों व बीजों की बिक्री करने वाले लाइसेंसधारकों के लाइसेंस निरस्तीकरण व एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि थोक विक्रेताओं को भी चिह्नित कर लिया गया है, जो निलंबित लाइसेंसधारकों को माल की सप्लाई दे रहे हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें