फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला सरदार ने कचौरा क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विजेता को ट्राफी प्रदान करते दवा निर्माता मुकेश चौहान। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कचौरा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नगला सरदार की टीम ने कचौरा क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजयी टीम के कप्तान को आयुुर्वेदिक दवा निर्माता मुकेश चौहान ने ट्राफी प्रदान की।
फाइनल में कचौरा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 96 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नगला सरदार के खिलाड़ियों ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। नगला सरदार की तरफ से छोटू ने 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके लिए छोटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर अशोक यादव, चेतन पुंढीर, रामकिशन यादव, विकास परमार, बृजेश परमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें