राजेश अग्रवाल, वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी व्यापारिक हित में नियमावली बनाई गई है। जीएसटी काउंसिल की अब तक व्यापारियों के हित में 30 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें सभी प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं। जीएसटी काउंसिल ने अब तक 300 कर उपयोगी वस्तुओं पर टैक्स को कम किया है। यह बातें वित्त मंत्री ने आगरा रोड हनुमान वाटिका में व्यापारियों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने के बाद हमें प्रदेश में 13.32 प्रतिशत कर ज्यादा प्राप्त हुआ है। प्रदेश में एक करोड़ रुपये से ज्यादा टर्न ओवर वाले 3 लाख 46 हजार 156 उद्यमियों को समाधान योजना से लाभ दिया गया है। प्रदेश में अब तक पांच हजार से ज्यादा जीएसटी को लेकर कार्यशालाएं की गई हैं। व्यापारी अपना काम अंतिम दिन नहीं कर पहले ही कर लें तो सर्वर की दिक्कत से बचा जा सकता है, क्योंकि एक ही साथ अंतिम दिन करने पर अच्छे से अच्छे पोर्टल भी धीमे हो जाते हैं। भारत पॉवर का सबसे बड़ा सेंटर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। पीएम ने कूड़े का डिस्पोजल करने का जो संकल्प लिया है, उससे बायोगैस, बिजली आदि भारत वर्ष में पहली बार बन रही है।
इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक विजय वार्ष्णेय के नेतृत्व में वित्त मंत्री, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना व चेयरमैन आशीष शर्मा का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज अग्रवाल राया वालों ने किया। कार्यक्रम में विजय वार्ष्णेय बीएमबी मसाले वाले, भाजपा नेता गौरव आर्य, बौ. विष्णु पचौरी, पुनीतराज पचौरी, जगदीश पंकज, सुरेश चंद्र आंधीवाल, विष्णु गौतम, मदन मोहन अपना वाले, रामकुमार अग्रवाल, देवेंद्र मोहता, प्रदीप गोयल, राकेश बंसल, कन्हैयालाल अग्रवाल, संजय भट्टा वाले, अशोक आंधीवाल, रामकुमार छतैया वाले सहित काफी व्यापारी मौजूद थे।