फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिला उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार की शाम को उद्यमियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही की पुष्टि की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत चयनित हींग के उत्पाद एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नीति को अंतिम स्वरूप दिया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में निर्धारित कुल लक्ष्य का 40 प्रतिशत प्रतिपूर्ति हींग के उत्पाद एवं व्यवसाय को वित्त पोषित कराते हुए की जानी है, जिसके संबंध में आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं।

उद्यमियों ने मंडी समिति के सामने लहरा वाले मोड पर बनी टूटी पुलिया की दोनों साइड से निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। मंडी समिति हाथरस की तरफ से बताया गया कि पिछली बैठक में गोदाम किराए पर 18 प्रतिशत जीएसटी की रसीद नहीं देने की शिकायत को दूर करते हुए रसीद उपलब्ध कराई जा रही है।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत जनपद को 3780 लक्ष्य के सापेक्ष 679 आवेदन पत्र, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत हींग उद्योग लगाने के लिए 1512 के लक्ष्य के सापेक्ष 15 आवेदन पत्र मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना में 75 के लक्ष्य के सापेक्ष 133 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

बैठक में औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति के सचिव प्रदीप कुमार गोयल ने कहा कि औद्योगिक स्थान के आसपास रिहायशी कॉलोनियों हैं। इन सभी रिहायशी कॉलोनियों का जल-मल, कूड़ा-करकट आदि नाले में जाता है। उन्होंने इन नाले की सफाई नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने नगर पालिका हाथरस को एक सप्ताह के अंदर सफाई कराते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बैंकों में कनेक्टिविटी करने, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप योजना और एकल मेज व्यवस्था की प्रगति पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रभारी सीडीओ मंजू श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिंचाई, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मथुरा प्रसाद गुप्ता, मंडी सचिव आरवी शर्मा तथा उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें