एक दिन पहले खुलने वाले रेलवे के तत्काल कोटे के आरक्षण के लिए अब मारामारी शुरू हो गई है। हाथरस सिटी व हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर तत्काल कोटे में आरक्षण कराने के लिए लोग मंगलवार को आधी रात से ही कतार में लग गए। बावजूद इसके उन्हें कन्फर्म आरक्षण नहीं मिल पाया।
परिवार के साथ होली मनाने के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे लोग तत्काल कोटे के आरक्षण के लिए लोग शहर के दोनों स्टेशनों पर पहुंचे। एसी के लिए सुबह 10 बजे व स्लीपर के लिए सुबह 11 बजे खुलने वाले तत्काल कोटे के लिए आधी रात से ही आरक्षण खिड़की पर लोग पहुंच गए, लेकिन होली के चलते आरक्षण तेजी से फुल हो गए। पहले नंबर पर लगे लोगों को भी कन्फर्म आरक्षण नहीं मिल पाया।
हाथरस सिटी स्टेशन पर सुबह करीब आठ लोग कतार में लगे, लेकिन एसी के लिए पहले नंबर पर खड़े व्यक्ति को ही कन्फर्म आरक्षण मिला। स्लीपर की स्थिति काफी खराब रही। इसमें पहले नंबर पर खड़े व्यक्ति को भी कन्फर्म आरक्षण नहीं मिल पाया।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,,,,,
ऑनलाइन आरक्षण की वेबसाइट पर भी रहा दबाव
ऑनलाइन आरक्षण के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी बुधवार को विशेष दबाव रहा। हालत यह रही कि सुबह 10 बजते ही वेबसाइट बाधित हो गई, जो कि कुछ मिनट बाद सामान्य हुई। तब तक तत्काल कोटे के आरक्षण फुल हो गए। इसके चलते यात्रियों को निराशा भी हुई।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बातचीत,,,,,,,,,,
किसी काम से दिल्ली जाना है। होली के कारण वहां से लौटने में अच्छी-खासी भीड़ होती है। इसके कारण तत्काल कोटे में आरक्षण लेने आया था, लेकिन पहले नंबर पर लगने के बाद भी वेटिंग आ गई।
-दीपक अग्रवाल, यात्री।
झांसी जाने के लिए तत्काल कोटे में आरक्षण कराने आया था, लेकिन वेटिंग आ गई। इस कारण अब वेटिंग का ही टिकट लिया है। अगर अंत समय पर टिकट कन्फर्म नहीं हुआ तो रिजर्वेशन निरस्त करना पड़ेगा।
-विशाल कुमार, यात्री।