27 अक्तूबर की सुबह मां व बेटी घर से थोड़ी दूर स्थित दुकान पर सो रहीं थीं। उसी समय उसके तीन पड़ोसी हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला बोल दिया। मारपीट में अकबरी, आमिर, कलसुमन और सब्बो निवासीगण टुकसान घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के टुकसान में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट के गांव टुकसान निवासी मोहम्मद सलमान ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 27 अक्तूबर की सुबह उसकी मां अकबरी व बहन कलसुमन घर से थोड़ी दूर स्थित दुकान पर सो रहीं थीं। उसी समय उसके तीन पड़ोसी हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला बोल दिया। मारपीट में अकबरी, आमिर, कलसुमन और सब्बो निवासीगण टुकसान घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी ने सलमान के सिर में ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया।