फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के उम्मीदवार को लेकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान के उम्मीदवार को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फिर उनमें लाठी-डंडे चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में दो पक्षों के लोगों में ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी आगे बढ़ गई कि दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। हंगामा होने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। यहां पर हुई मारपीट में राजवीर, भूपेंद्र और शान मोहम्मद घायल हो गए। इस बात की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजदों रियाज, राजवीर, भूपेंद्र और शान मोहम्मद का शांतिभंग में चालान किया। कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कोका गांव में ग्राम प्रधान पर के उम्मीदवार के नाम को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें