फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के लोगों में मारपीट व पथराव, अफरा-तफरी

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में मारपीट के आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट और फिर पथराव हो गया। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। मामला दो समुदायों का होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बलवा की कार्रवाई करते हुए 12 नामजदों सहित पांच-सात अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के कैलाश नगर में सोमवार की देर रात को दो समुदायों के युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। यही मारपीट देखते ही देखते बलवे में बदल गई। इस बात की सूचना मिलने पर जैसे ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर और ज्यादा हमलावर हो गए। यहां पर पथराव के कारण अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मामला दो समुदायों का होने के कारण मोहल्ले में तनाव पैदा हो गया। यहां पर एसएचओ मनोज कुमार शर्मा भी मय फोर्स के पहुंच गए। पथराव में एक पक्ष के हसमुद्दीन व चांद को चोट लग गई। जिस पर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से पुलिस ने अमित, कालीचरन, जफरुद्दीन व अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अमित, कालीचरन, जफरुद्दीन, अजरुद्दीन, राहुल, रोनू, सोनू, साबुद्दीन, साहिल, हसमुद्दीन, चांद सहित पांच-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो समुदायों के लोगों में जरा सी बात पर मारपीट पथराव हो गया था। मामला दो समुदायों का होने के कारण दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य की भी जल्द गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें