फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद, दोनों पक्षों के 25 लोग शांतिभंग में पाबंद

विज्ञापन
गिरफ्तार मारपीट के आरोपी दोनों पक्ष के लोग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास शुक्रवार की रात एक प्लॉट पर कब्जे और उस पर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई। देर रात सीओ और कोतवाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने कई जगह दबिश देकर दोनों पक्षों के 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। मौके से छह चौपहिया वाहनों के अलावा, एक बंदूक और एक बाइक को भी बरामद किया गया है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि सादाबाद में चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास एक पक्ष के दौलतराम पुत्र पन्नालाल निवासी मोहल्ला चामड़ वाला कस्बा व थाना सादाबाद हाथरस व दूसरे पक्ष के राजकुमार शर्मा पुत्र गोपाल सिंह निवासी निरंजन बाजार प्लॉट पर कब्जे के लिए गेट लगाने के लिए काफी लोगों के साथ लाठी-डंडा और शस्त्र लेकर झगड़ा फसाद करने पर आमादा थे। मामला काफी बढ़ गया, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने, दंगा होने व संज्ञेय अपराध कारित होने की संभावना पर मौके पर पहुंचकर प्रथम पक्ष के दौलतराम पुत्र पन्नालाल निवासी मोहल्ला चावड़ वाला सादाबाद, अमर सिंह पुत्र तुलाराम निवासी इस्लामनगर सादाबाद, अशोक कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी इस्लामनगर सादाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से राजकुमार शर्मा पुत्र गोपाल निवासी निरंजन बाजार सादाबाद, ऋषि कुमार पुत्र नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी जगदंबा नगर इंदिरा कॉलोनी थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, योगेश पुत्र हजारीलाल निवासी गांव प्रताप थाना हाथरस गेट , मुकेश पुत्र गोपाल सिंह निवासी निरंजन बाजार सादाबाद, उत्कर्ष शर्मा पुत्र महेशचंद्र निवासी रघुवीरपुरी थाना बरहन आगरा, अनिल पुत्र ओमकार सिंह निवासी कपिल विहार थाना बन्नादेवी अलीगढ़, गगन शर्मा पुत्र ऋषि कुमार निवासी जगदंबानगर इंदिरा कॉलोनी थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, सुशील कुमार पुत्र रामसेवक निवासी मोहल्ला बौद्ध आश्रम थाना उत्तर अलीगढ़, नवीन कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार निवासी राना नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद, अनिल पुत्र महेशचंद्र निवासी कैलाशनगर थाना उत्तर फिरोजाबाद, कुनाल पुत्र सुरंजन सिंह निवासी यमुना ब्रिज एत्माउद्दौला आगरा, भव्य गौर पुत्र राजकुमार निवासी आनंदनगर सादाबाद, विनय कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी नगला बैरूआ थाना सादाबाद, मोहित पुत्र उमेश निवासी संत नगर थाना लाइनापार फिरोजाबाद, रक्षपाल पुत्र महीपाल निवासी नगला बैरूआ थाना सादाबाद, प्रदीप पुत्र लटूरी निवासी नगला बैरूआ सादाबाद, बंटी शर्मा पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम प्रताप थाना हाथरस गेट, कन्हैया पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम प्रताप हाथरस गेट हाथरस, सचिन शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी जगदंबा नगर थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम गोहिल थाना बरहन आगरा, नासिर पुत्र यूनिस निवासी बैजनाथ मंदिर रोड सादाबाद, संदीप पुत्र हितेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला आनंद नगर सादाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल से एक अदद एसएसबीएल गन मय एक बेल्ट 21 कारतूस जिंदा 12 बोर के अलावा एक बैगनआर कार, एक एक्सयूवी कार, एक इनोवा क्रस्टा कार, एक ईओएन होंडई कार, एक बोलेरो प्लस कार के अलावा एक ईंट सीमेंट से लदा ट्रेक्टर स्वराज मय ट्रॉली, एक अपाचे बाइक बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह, रामगोपाल यादव, मुन्नालाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, विपिन कुमार, जय कुमार, अभिषेक राजपूत, दशरथ सिंह, उमाशंकर आदि थे।
विज्ञापन

फायर होने की चर्चा, लेकिन पुलिस ने किया इंकार
चौधरी चरण सिंह तिराहे पर प्लाट पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार की रात फायरिंग होने की भी चर्चा रही, हालांकि इस मामले में कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने बताया कि प्लाट पर कब्जे को लेकर सिर्फ विवाद हुआ था, मौके पर कोई फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें