बैठक में शामिल अधिकारी व ग्रामीण।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
केेंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों का ड्रोन के जरिए सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत शनिवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव समस्तपुर और फतेहउल्लापुर में तहसील प्रशासन की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों के जरिए ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में प्रभारी एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा ड्रोन का उपयोग कर ग्रामीण आबादी क्षेत्र का मानचित्रण किया जाएगा। यह संपत्ति का अधिकार प्रदान करने के लिए उच्च रिजॉल्यूशन और सटीक नक्शे तैयार करेगा। इन नक्शे और आंकड़ों के आधार पर ग्रामीण गृह स्वामियों को संपति कार्ड जारी किए जाएंगे। नक्शों और आंकड़ों के आधार पर आबादी क्षेत्र में ग्रामीणों गृह स्वामियों को संपति कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक संपत्ति धारक को संपत्ति का प्रमाण पत्र व भूमि स्वामित्व प्राप्त होगा। संपत्ति का प्रमाण पत्र प्राप्त होने से मकान पर बैंक से कर्जा लेना आसान होगा। आबादी क्षेत्र का भूमापन पूर्णत: पारदर्शी होगा और हर एक संपत्तिधारक को उनका अधिकार अभिलेख प्राप्त होगा। बैठक में तहसीलदार ज्योत्सना सिंह, आरआई देवीशरण शर्मा, लेखपाल नरेंद्रदेव आदि भी मौजूद रहे।