फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: महिला अस्पताल में चले लात-घूंसे, गाली-गलौज के बाद हुई जमकर मारपीट, मची अफरा-तफरी

Tue, 25 Jun 2024 05:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतारें लगी हुई थी। तभी एक महिला मरीज के साथ एक आए युवक ने एक मरीज से कुछ कहा। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य महिला मरीज को लगा कि युवक उनसे कुछ कह रहा है। इसी बात को लेकर दोनों महिला मरीज के साथ आए तीमारदार एक-दूसरे से उलझ गए।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के स्थानीय जिला महिला अस्पताल में 25 जून की दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो मरीजों के तीमारदारों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। अस्पताल में मौजूद निजी सुरक्षा कर्मी व स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


शहर के जिला अस्पताल की ओपीडी में 25 जून की दोपहर मरीजों की कतारें लगी हुई थी। तभी एक महिला मरीज के साथ एक आए युवक ने एक मरीज से कुछ कहा। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य महिला मरीज को लगा कि युवक उनसे कुछ कह रहा है। इसी बात को लेकर दोनों महिला मरीज के साथ आए तीमारदार एक-दूसरे से उलझ गए। 

दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई और उसके बाद मारपीट तक पहुंच गई। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। इससे ओपीडी में हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर भीड़ लग गई। शोरगुल सुन चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी आ गए। निजी सुरक्षा कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

मरीज के साथ आए दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को सुरक्षा कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया।-डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें