फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किराने की दुकान में लगी भीषण आग, सामान और नगदी जलकर खाक

Fri, 24 Feb 2023 06:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के  घंटाघर रोड स्थित बांसमंडी पर बॉबी किराना स्टोर के नाम से दो मंजिला किराने की दुकान है। दुकान में देर रात अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
किराना की दुकान में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के घंटाघर रोड बांस मंडी स्थित बॉबी किराना स्टोर में बृहस्पतिवार देर रात अचानक से शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर इलाके के शहर के बीचोंबीच घंटाघर रोड स्थित बांसमंडी पर राजेंद्र कुमार की बॉबी किराना स्टोर के नाम से दो मंजिला किराने की दुकान है। दुकान में बृहस्पतिवार देर रात अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटे और धुंआ देखकर आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तब तक आग ने पास में ही लगे बिजली पोल और दूसरी इमारतों को भी घेर लिया। एसपी देवेश पांडे सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के मुताबिक आग लगने से काफी कीमती सामान और नगदी जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें