फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिरों में मनाया गया क्षमावाणी पर्व

विज्ञापन
जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक करते जिनेंद्र जैन व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

क्षमावाणी पर्व के मौके पर हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर चैत्यालय में बृहस्पतिवार की शाम को श्रीजी के अभिषेक के बाद सभी ने भक्ति भाव से आरती की और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे से दूरी बनाकर क्षमा याचना की। इस मौके पर समाज के कई लोगों व बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रतियोगी बच्चों को प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, महामंत्री कमलेश जैन, प्रबंधक अनिल जैन गुड्डू, कोषाध्यक्ष अतुल जैन सूत वाले द्वारा सम्मानित किया गया था। इनके अलावा अभिषेक जैन को मंदिर में शास्त्र सभा करने वाले पं. विशाल जैन, दिगंबर युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने संजीव जैन भूरा सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने क्षमावाणी पर्व के मौके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐसा पर्व है, जिससे हम एक-दूसरे से जाने अनजाने में जो गलतियां करते हैं, उनके लिए हम हाथ जोड़कर क्षमा-याचना करते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप किसी से क्षमा याचना करेंगे, तो निश्चित रूप से सामने वाला व्यक्ति भी आपको मन से क्षमा करने के लिए मजबूर हो जाएगा। कुछ लोग सोशल मीडिया पर तो क्षमा याचना के संदेश भेजते हैं, लेकिन सामने आने पर ऐसा कोई भाव प्रकट नही करते, जिससे लगे कि जो संदेश भेजा गया है, वह मन से भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर हलवाई खाना के प्रबंधक राकेश जैन, नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, प्रबंधक अनिल जैन गुड्डू, महामंत्री कमलेश जैन लाल वाले, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, नयाबांस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जैन, राजाबाबू, मंत्री पूर्व सभासद धीरज जैन, संजीव जैन भूरा, कैलाश चंद जैन सूत वाले, छीतरमल जैन, सुधीर जैन, जितेंद्र जैन रेडीमेड, धीरज जैन रिंकू, जिनेंद्र जैन सिंपल, डिंपल जैन, राजकुमार जैन प्लाइवुड, बबलू जैन, पंकज जैन, रोहित जैन, विजय जैन, अमित जैन, पंकज जैन ट्रक बाले, धन्य कुमार जैन सोगानी, मोनू जैन, राहुल जैन सोगानी, मनीष जैन रंग वाले, संजय जैन रंग वाले, सुमत प्रकाश जैन लोहिया, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया, अरुण जैन, अनिल जैन पुराना मिल, संजय जैन लोहिया, मनु जैन, अतुल जैन एडवोकेट, अमन जैन, पुलकित जैन, पवन जैन अमीन, संजीव जैन सूत वाले, अभिषेक जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन एलआईसी, उमेशचंद्र जैन, अनुज जैन, विनीत जैन, अनूप जैन लाल, अनिल जैन पुराना मिल वाले, संजीव जैन पिंकी, पवन जैन, राहुल जैन, राहुल सोगानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें