न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसविद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में ओढ़पुरा स्थित कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह राणा, सतेंद्र पाल सिंह, सियाराम, एमएल कल्पक, रामकुमार सिंह, तरुण गौतम, अनूप माहेश्वरी, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, गुलशन गिरी, रिषी कुमार, कृष्णा वर्मा, अतुल जैन, धीरज रावत आदि मौजूद थे।