फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से एएसपी ने की अभद्रता

Sat, 17 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज में तैनात एटा की एक महिला सिपाही ने एएसपी राम मूरत यादव पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने एएसपी पर असंयमित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए डीजीपी और एडीजी कानून व्यवस्था को फोन कर एएसपी की शिकायत कर दी।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद आला अधिकारियों ने महिला सिपाही को मनाने की कोशिश की। हालांकि जब वह नहीं मानी तो उसे महिला थाने की जीप में एटा भेज दिया गया।
मेले में रात को काफी भीड़-भाड़ होती है। मेले में गुरुवार रात को लाफ्टर शो था। इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला पहुंचे थे।

हर ओर भीड़ और वाहनों का रेला था। एएसपी जब मेले में दाखिल हुए तो वहां जाम देखकर उनका पारा चढ़ गया। ड्यूटी पर मौजूद महिला सिपाही अर्चना को न देखकर उन्होंने उसे बुलवाया और डांटना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद महिला सिपाही भी भड़क गई और उसने एएसपी राम मूरत यादव को सख्त लहजे में अपमान न करने की चेतावनी दे दी। एएसपी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए महिला सिपाही ने सूबे के आला अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया।

उसने अधिकारियों से कहा कि जब सूबे में एक महिला सिपाही की बेइज्जती हो रही है तो आम महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कैसे ली जा सकती है। आला अधिकारियाें तक बात पहुंचने की खबर मिलते ही सीओ सिटी प्रीति सिंह और फिर एसपी अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला सिपाही को काफी समझाया। इसके बाद भी वह नहीं मानी और एएसपी के विरुद्ध लिखित शिकायत देने पर अड़ गई। अधिकारियों ने काफी समझा-बुझाकर सिपाही को एटा रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें