दिव्यांगों को उपकरण वितरित करते सीडीओ।
- फोटो : amar ujala
जिला विकलांगजन विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में 141 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, व्हील चेयर और बैसाखी सहित अन्य उपकरण बांटे गए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने जिले के पात्र दिव्यांगों को 93 ट्राई साइकिल, 34 बैसाखी, 10 कान की मशीन तथा चार व्हील चेयर प्रदान की। यहां उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगाें को उपेक्षित ढंग से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि ऐसे लोगों के प्रति हम सभी को संवेदनशील रवैया अपनाते हुए उनकी हरसंभव मदद करने का जज्बा दिखाना चाहिए।
कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगों की सहायता के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिनसे जनपद के पात्र दिव्यांगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान राकेश कुमान ने जावेद उख्तर का माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीश राम गौतम, अल्पसंख्यक अधिकारी जितेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा के अलावा एमएल रावत, योगेश यादव, वीरेश कुमार, राम विलास, रघुराज सिंह, राम कुमार, नितेश कुमार आदि मौजूद थे।