सीएमओ कार्यालय में दो फरवरी को अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने महिला लिपिक बबिता चौहान को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। शासन ने लिपिक को निलंबित कर दिया है।
सिकंदराराऊ के बी-फार्मा प्रशिक्षु प्रशांत से सीएचसी एलॉटमेंट के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। इस पर पीडि़त ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी। कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी विवेचना एंटी करप्शन कर रही है।
एंटी करप्शन की टीम तब से तीन बार छानबीन के लिए यहां आ चुकी है। लिखित सूचना मिलने के बाद सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय ने शासन को प्रकरण से अवगत कराया था। संवाद