फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने कराया ठंडक का अहसास

विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज के स्टेडियम में बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से रविवार सुबह हुई लोगों को जहां ठंडक का अहसास हुआ। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जलभराव की वजह से लोगों ने दिक्कतें झेलीं। सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
पिछले कई दिनों से कई-कई घंटे कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो रहा है। रविवार को भी सुबह छह बजे से झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। बारिश की वजह से लोगों ने शहर के चामड़ गेट, तरफरा रोड, जलेसर रोड, नाई का नगला, बालापट्टी, लाला का नगला, श्रीनगर, नई बस्ती, किला गेट सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जहां जलभराव नहीं हुआ, वहां कीचड़ व्याप्त हो गई। देर शाम तक आसमान में बादल छाये रहे और पूरे दिन सूरज नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊजी मेला परिसर में भी जगह-जगह भरा पानी
अगले माह के पहले सप्ताह से मेला श्री दाऊजी महाराज की शुरुआत होगी, लेकिन मेला क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मेला और किला राजा दयाराम क्षेत्र में पानी भर जाता है। पिछले कई दिन से हुई बारिश से मेला क्षेत्र में स्थान-स्थान पर जलभराव हो गया। वहां गंदगी भी व्याप्त है। यदि यह समस्या दूर नहीं कराई गई तो मेले में लोगों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें