फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोजाना फब्तियां कसता और रास्ता रोकता, छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Aug 2026 12:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी दो साल से परेशान कर रहा है। रोजाना फब्तियां कसने, रास्ता रोकने व पीछा करने से परेशान होकर उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया। धमकियों के कारण वह पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव में है।
विज्ञापन
छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने शनिवार को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तंग आकर छात्रा ने कॉलेज और कोचिंग जाना तक छोड़ दिया है। शिकायत करने पर पीड़िता के पिता पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। अनू गुप्ता, उसके भाई रिंकू गुप्ता व इनके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। आरोपी अनू गुप्ता उर्फ अनु कालिया की उम्र 35 वर्ष है। वह दो साल से परेशान कर रहा है। रोजाना फब्तियां कसने, रास्ता रोकने व पीछा करने से परेशान होकर उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया। धमकियों के कारण वह पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव में है।

युवती के अनुसार पिता ने अनू के परिजनों से शिकायत की। इसके बाद कोतवाली में भी शिकायत की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोप है कि लौटकर आने पर शनिवार को अनू, उसके भाई रिंकू व इनके जीजा ने पिता से मारपीट की। अनू ने लोहे की रोड से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें