फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की मंजूरी से उम्मीदों को लगे पंख

Wed, 03 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
approval - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। रेल मंत्रालय ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए अनुमति दी तो राज्य सरकार ने स्टीमेट और प्रस्ताव तैयार कराने के लिए राज्य सेतु निगम को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


सेतु निगम ओवरब्रिज निर्माण के लिए भौतिक सत्यापन करेगा। एजेंसी की टीम ने सर्वे के लिए डेरा डाल दिया है। ओवरिब्रज निर्माण की राह में आने वाली बाधाओं पर सेतु निगम टीम की खास नजर है। सर्वे शुरू होने से लोगों में ओवरब्रिज निर्माण जल्द होने की उम्मीद जगी है।  

कहा जा रहा है कि जल्द ही सर्वे  रिपोर्ट राज्य सेतु निगम को भेजी जाएगी। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार ओवरब्रिज का प्रस्ताव और स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने तालाब रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की सैद्धांतिक सहमति तो पिछले साल ही दे दी थी। करीब 20 लाख रुपये का प्रारंभिक अंशदान भी राज्य सरकार ने मंजूर कर दिया है। रेल मंत्रालय से भी ओवरब्रिज को हरी झंडी मिलने से काम में तेजी आ चुकी है।
विज्ञापन


रेल बजट में इसका ऐलान हो चुका है। कृति इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सर्वे में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें