फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गढ़-उमराव में बंदरों का खौफ, घरों में घुस सामान कर रहे खराब, खेती को भी पहुंचा रहे नुकसान

Sat, 17 Jan 2026 11:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बंदर घरों में घुसकर सामान खराब कर रहे हैं, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदर कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
बंदर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में बंदरों के खौफ से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंदर घरों में घुसकर सामान खराब कर रहे हैं, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बंदर कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। लोगों का छत पर जाना भी दुुश्वार हो गया है।

विज्ञापन


गांव निवासी सचिन दीक्षित एवं गोसेवक जतिन सारस्वत ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि बंदरों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भय का माहौल है। प्रशासन बंदरों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़े और स्थायी समाधान की व्यवस्था कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें