फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए एफडीए ने ढाबों पर मारा छापा, खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

Sat, 05 Jul 2025 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एफडीए की टीम ने हाथरस शहर, सिकंदराराऊ, मथुरा रोड और मुरसान रोड के ढाबों का निरीक्षण किया। वहां से खाद्य पदार्थाें के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए एफडीए की टीम ने 5 जुलाई को हाथरस विभिन्न स्थानों पर ढाबों का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।

विज्ञापन

 
टीम ने बस स्टैंड के पास स्थित पहलवान होटल, शर्मा होटल, हाथरस होटल, गुप्ता होटल और सुभाष होटल का निरीक्षण किया। टीम ने रेट लिस्ट लगाने, सफाई व्यवस्था रखने, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखने और कांवड़ यात्रियों के प्रति विनम्र रवैया अपनाने के निर्देश दिए। इसके बाद सिकंदराराऊ क्षेत्र के कासगंज बाईपास स्थित सियाराम होटल एंड रेस्टोरेंट, सासनी में तहसील रोड स्थित श्रीराम ढाबा, बाबा ढाबा, दुर्गेश ढाबा और होटल मूनलाइट पैलेस का निरीक्षण किया गया।
 
इसके बाद मथुरा रोड स्थित श्री बांके बिहारी फैमिली रेस्टोरेंट और मुरसान स्थित बजरंग पनीर डेयरी की निर्माणशाला में बिक्री के लिए तैयार रखे पनीर का नमूना लिया। मुरसान रोड स्थित सतीश कन्फेक्शनरी से किशोरी ब्रांड सूजी, पुराने तहसील रोड पर कपिल के यहां से खुला रिफाइंड और सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। संविलयन विद्यालय मोहनगंज से बच्चों को परोसी जाने वाले आलू-टमाटर की सब्जी व मिक्स चावल का नमूना लिया। टीम ने सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें