कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कार्तिक सेन बाइक से भरतपुर जा रहे थे। अगसौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे पटरी के नीचे जा गिरे।
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली के पास 5 जुलाई की सुबह करीब छह बजे सिकंदराराऊ आ रहे युवा स्वास्थ्य कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्वास्थ्य कर्मी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव बैर निवासी कार्तिक सेन (26) पुत्र बल्देव प्रसाद कासगंज जिले के सहावर स्थित अस्पताल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात थे। 5 जुलाई की सुबह वह बाइक से भरतपुर जा रहे थे। अगसौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे पटरी के नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर भीड़ लग गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया।