फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीसीएम कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 24 Feb 2025 02:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विमल सिंह अपने बेटे अवनीश के साथ एटा रोड पर गांव से सिकंदराबाद की तरफ आ रहे थे। एक डीसीएम कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाप-बेटा घायल हो गए। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में विमल की इलाज के दौरान मौत हो गई
विज्ञापन
मृतक विमल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित श्मशान के पास 23 फरवरी की रात्रि आठ बजे डीसीएम कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। अलीगढ़ में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय गांव सिकंदरपुर निवासी विमल सिंह पुत्र मनवीर सिंह अपने बेटे अवनीश के साथ एटा रोड पर गांव से सिकंदराबाद की तरफ आ रहे थे। सिकंदराराऊ कस्बे से पहले श्मशान घाट के पास सामने से आ रही डीसीएम कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। 

इससे विमल व उनके बेटे घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को अलीगढ़ ले जाया गया। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में विमल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली डीसीएम कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें