विजयपाल अपने खेत पर पानी लगा रहे थे। इस दौरान गांव के ही आरोपी पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए आए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं फावड़े से उन पर प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव निवासी विजयपाल ने कहा है कि वह 23 मई की सुबह करीब 8.30 बजे अपने खेत पर पानी लगा रहे थे। इस दौरान गांव के ही लटूरी, करुआ व छोटा पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए आए।
उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं फावड़े से उन पर प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उनके पुत्र प्रमोद को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।