तहसील सिकंदराराऊ के गांव महासिंहपुर में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में किसानों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। सोमवार को श्याम वीर सिंह अनशन पर बैठे हैं।
गांव महासिंहपुर में पिछले साल से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है मगर अधिकतर किसान इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसके लिए किसान पिछले एक वर्ष से अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले माह 24 तारीख को किसानों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर ज्ञापन दिया था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि अगर उनके प्रार्थना पत्र पर ध्यान नहीं दिया गया तो पांच मई से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इस क्रम में इस अनशन शुरू किया गया है। इस मौके पर रामपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, ललित कुमार, सुनील कुमार, ताहर सिंह, चरण सिंह, संदीप कुमार, श्यामवीर सिंह, प्रशांत कुमार, पुष्पेंद्र सिंह आदि शामल रहे।