फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इस कारण इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर नहीं रहा है। इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का एक भी विद्यार्थी जगह नहीं बना पाया।
विज्ञापन


जिले में कुल 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 18 राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज व पांच राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इनमें करीब 2000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 168 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 80 शिक्षकों की तैनाती है। करीब 88 शिक्षकों की कमी है।


-

केस1-

सीस्ता में नहीं हैं भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी के शिक्षक

पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज सीस्ता में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इसी तरह कला, गृह विज्ञान, संस्कृत, विज्ञान के एलटी ग्रेड के शिक्षक नहीं हैं। अन्य विषयों के शिक्षक इन विषयों की शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


-

केस2-

जीजीआईसी में 10 के सापेक्ष महज दो प्रवक्ता

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। इसमें प्रवक्ताओं के 10 पदों के सापेक्ष महज दो की तैनाती है। विद्यालय में रसायन विज्ञान, हिंदी, जीव विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, संस्कृत विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। इससे जूनियर कक्षाओं की शिक्षकाओं को यह विषय पढ़ाने पड़ते हैं।

-

वर्जन-

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही स्थानांतरण नीति के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन


- संतप्रकाश, डीआईओएस, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें