फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शीतगृहों के बढ़े किराए पर विधायक से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतगृहों में आलू भंडारण पर बढ़े बीस रुपये प्रति क्विंटल के किराए को लेकर जनपद के किसानों में रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र के किसान सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू से मिले। विधायक से उन्होंने कहा कि आलू भंडारण का किराया शासन द्वारा निर्धारित किया जाता है। इसके बाद भी शीतगृह संचालक मनमानी से किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

किसानों ने विधायक को बताया कि हाथरस में शीतगृहों का भाड़ा प्रदेश के अन्य जिलों से अधिक है। शुक्रवार को आलू किसानों ने विधायक कार्यालय पर आलू भंडारण के बढ़े रेटों के बारे में बताया और नाराजगी जाहिर की। किसानों ने कहा कि शीतगृह के किराए में वृद्धि न की जाए। शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित भाड़े के सापेक्ष ही भाड़ा लिया जाए। विधायक ने बताया कि ये फैसला लखनऊ में हुई एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है। अखबारों व किसानों के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी हुई है। एसोसिएशन ने किराया बढ़ोत्तरी का फैसला क्यों लिया। इसके पीछे क्या कारण है इसको जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले फैसले शीतगृह संचालन में बाधा उत्पन्न करते हैं। किसानों को भी आर्थिक रूप से परेशानी होती है। इस के लिए जल्द ही शासन से मिलकर आलू किसानों का पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें