फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत विजिलेंस की कार्रवाई पर भड़के किसान, दिया धरना

Wed, 29 Jan 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मीतई में विद्युत प्रवर्तन दल के कार्यालय पर धरना दे रहे भाकियु भानु के पदा​धिकारियों को समझाते  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मंगलवार को मीतई स्थित विद्युत प्रवर्तन दल के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ता प्रवर्तन दल द्वारा लगातार छापा मारने से नाराज थे। उन्होंने विजिलेंस पर महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार करने का भी आरोप लगााया।
विज्ञापन



धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग की टीमें बिना किसी वजह के गांवों में छापा मार रही हैं। उन्होंने बताया कि टीमें अवैध वसूली करती हैं। भुगतान से इनकार करने वालों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं।


नेताओं ने प्रवर्तन इकाई पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विद्युत चोरी के फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो 12 फरवरी को बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेताओं ने यह भी बताया कि विजिलेंस कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन



प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार को किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष केके रावत, जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन, ठाकुर राजन जादौन, सिद्धार्थ जादौन, सतेंद्र कुमार सिंह, सौरभ जादौन, राकेश सिंह, यतेंद्र सिंह, मुनेशपाल सिंह के अलावा अन्य किसान मौजूद रहे।



गांव के कुछ लोग कार्यालय पर आए थे। दरअसल 25 जनवरी 2025 को टीम ने चेकिंग कर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। कई लोगों के भार बढ़ाए थे और कई जगह मीटर लगवाए थे। अब इनका कहना है कि जो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं, उन्हें वापस लिया जाए, जो कि हमारे स्तर से मुमकिन नहीं है। महिलाओं से अशोभनीय बात किए जाने का आरोप भी निराधार है, क्योंकि हमारे दल में शामिल महिलाओं ने ही वीडियो बनाया था। सभी साक्ष्य हमारे पास हैं। कोई गलत कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

-ललित राणा, जेई, विद्युत प्रवर्तन दल, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें