फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शीतगृह के निकट मिला था नशे की हालत में

Wed, 29 Jan 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजेंद्र सिंह चक्की पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार की रात पुलिस को वह महौ स्थित एक शीतगृह के निकट अचेत हालत में मिला। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे अपने साथ लेकर घर चले गए। बाद में उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ स्थित एक शीतगृह के निकट सोमवार की रात एक युवक नशे की हालत में मिला। पुलिस ने उसको परिजनों के हवाले कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया निवासी राजेंद्र सिंह (35) चक्की पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार की रात पुलिस को वह महौ स्थित एक शीतगृह के निकट अचेत हालत में मिला। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे अपने साथ लेकर घर चले गए। बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौत के पीछे के कारणों की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि युवक नशे की हालत में मिला था। उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें