फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Sat, 31 Jan 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ा परसौली में शुक्रवार की शाम 46 वर्षीय किसान बंटी ऊर्फ नरेंद्र ठाकुर का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। फंदा मफलर से लगा हुआ था। पुलिस व ग्रामीणों ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




बंटी ऊर्फ नरेंद्र ठाकुर घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। खेत से गुजर रहे एक ग्रामीण ने आम के पेड़ पर बंटी का शव लटका देखा। उसने आनन-फानन गांव में घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग भी पहुंच गए। शव को देखकर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने ग्रामीण व परिजनों से पूछताछ की। स्थिति को देख आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही थी, लेकिन कोई वजह स्पष्ट नहीं कर सका। परिवार में मृतक के तीन बेटे हैं, जिनमे दो की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा है। चंदपा कोतवाली के अपराध निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें