फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों को आजादी देने वाले : राजा वर्मा

विज्ञापन
कुरसंडा में किसानों को संबोधित करते राजा वर्मा। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गांव कुरसंडा के भावना विद्यालय में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने किसानों को कृषि कानूनों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसान हितैषी हैं। विपक्षी दल अनर्गल बातें फैलाकर किसानों व जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें वह कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि तीनों कानून किसानों को आजादी देने वाले हैं और किसानों की आय को दोगुना करने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर एक स्तर पर नकारात्मक राजनीति करने वालों का सामना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न फंसें। उन्होंने किसानों के लिए लागू की गईं कई अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर रूपन सिंह लंबरदार, चौधरी संजय सिंह, हंवीर सिंह प्रधान, भूरा पहलवान, ओमवीर सिंह, सूरज शाह, राजेंद्र सिंह धाकरे, प्रीती चौधरी, महेंद्र सिंह आचार्य, तुलसीदास अग्रवाल, सुुधीर गर्ग, तेजवीर सिंह, सत्तो फौजी, रूपेंद्र, रजत चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें