फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किसान के बेटे का एक साथ दो पदों पर हुआ चयन, स्टेशन मास्टर-गणित लेक्चरर में से चुना यह

Sat, 11 Mar 2023 01:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करकौली निवासी किसान भानु प्रताप त्यागी के पुत्र धर्मेन्द्र त्यागी का चयन दो सरकारी पदों पर हुआ है।  दो-दो सरकारी पदों पर चयन होने पर परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
धर्मेंद्र त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान के बेटे ने दिन रात एक कर एक साथ दो-दो पदों पर सलेक्शन पाया है। रेलवे में स्टेशन मास्टर और दिल्ली में गणित प्रवक्ता पद पर चुने गए धर्मेंद्र त्यागी ने दोनों सरकारी पदों में से गणित प्रवक्ता पद को चुना।

विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करकौली निवासी किसान भानु प्रताप त्यागी के पुत्र धर्मेन्द्र त्यागी का चयन दो सरकारी पदों पर हुआ है। धर्मेन्द्र का चयन रेलवे कोलकता बोर्ड की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद स्टेशन मास्टर पद पर चयन हुआ। इससे पहले उन्होंने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा दी थी, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। दिल्ली में गणित प्रवक्ता के रूप में भी धर्मेंद्र का चयन हुआ। दो-दो सरकारी पदों पर चयन होने पर परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। 

धर्मेन्द्र त्यागी का कहना है कि उनको पढ़ना और पढ़ाना पसंद है इसलिए गणित प्रवक्ता के पद पर जोइनिंग कर लिया है। शिक्षा के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता -पिता, ताऊ तथा गुरुजन को देते है। तैयारी के दिनों में बहन भाइयों के सहयोग का भी उनकी  सफलता में अहम योगदान रहा। वे छात्रों को शिक्षित कर देश की उन्नति में योगदान देना चाहते है। इनकी प्राथमिक शिक्षा एस.आर.के. त्यागी इंटर कॉलेज से तथा उच्च शिक्षा दयालबाग शिक्षण संस्थान से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें