फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत, एक अन्य झुलसा

Thu, 25 Apr 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
विलाप करते म़ृत किसान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। गांव कुम्हरई में खेत में बुधवार की सुबह काम कर रहा एक किसान ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे किसान बुरी तरह झुलस गया आैर उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर भी झुलस गया। हादसे के बाद खेत पर गांव के लोगों की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर प्रशासनिक टीम भी पहुंच गई। घटना के संबंध में कोतवाली पर भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


चितरंजन सारस्वत पुत्र कन्हैयालाल उम्र करीब 30 साल बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने खेत में गेहूं के लांक को इकट्ठा कर रहा था। इस दौरान खेत पर लगे ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आ गया। इससे चितरंजन की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर गुड्डू पुत्र नेहरू (35 वर्ष)  भी झुलस गया। गुड्डू का गांव में उपचार कराया गया।  बताते हैं कि हाईटेंशन लाइन में एक गिलहरी की वजह से फॉल्ट हो गया और उसके बाद हाइटेंशन लाइन का तार अर्थिंग के तार से टकरा गया, जिसके बाद अर्थिंग के तार और खेतों के चारों तरफ लगे लोहे के तार में करंट उतर आया। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

चितरंजन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चितरंजन की पत्नी और उसके दो मासूम बेटों का भी हाल बेहाल था। सूचना पर मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल मुन्ने खां, एसआई गंगासरन के अलावा बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजन शव को लेकर कोतवाली पर पहुंच गए। यहां मृतक के भाई भवानीशंकर पुत्र रामहेत निवासी कुम्हरई ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर भी दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के चीरघर पर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें