फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख हो रहे धूप के तेवर, गर्म हवाएं कर रहीं बेहाल

Wed, 24 Apr 2019 11:58 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए मुंह ढंककर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। सूरज की तपिश के आगे घरों से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा भी छाने लगा है। सोमवार को भी आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हो गए। वह किसी तरह से अपने आप को बचाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


बीते एक हफ्ते से गर्मी में इजाफा होता जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। दोपहर के समय आसमान से बरस रही आग बेहाल कर रही है। लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। तेज धूप का असर भी साफ नजर आ रहा है। युवतियां मुंह पर दुपट्टा बांधे हुए निकल रही हैं तो वहीं वाहन चालक भी काले चश्मे, अंगोछा आदि का प्रयोग करने लगे हैं।

बाजारों में भी सुबह और शाम को ही रौनक दिख रही है। दोपहर के समय बाजारों से लेकर सड़कों तक सन्नाटा छा रहा है। गर्मी से निजात के लिए ठंडे पेय और खाद्य पदार्थों का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें