फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धान बेचने जा रहे किसान की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर के पास मैक्स और ट्रैक्टर की भिड़ंत में किसान दुष्यंत(42) की मौत हो गई। वह हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्राली में धान लादकर बेचने के लिए जा रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




दुष्यंत गांव जहांगीरपुर निवासी गजेंद्र पाल के पुत्र थे।सोमवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राली में धान लादकर बेचने के लिए हाथरस मंडी जा रहे थे। दुष्यंत ट्रैक्टर के ऊपर बैठे थे। मेंडू रोड पर गांव रामपुर के निकट पीछे से आई मैक्स गाड़ी ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने के कारण दुष्यंत सड़क पर गिर गए और मैक्स की ही चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें